फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग महिला के खाते पर लगाई साईबर अपराधियों ने सेंध

विज्ञापन
100 का नोट
विज्ञापन
नैनीताल। साइबर अपराधियों ने दिव्यांग महिला के खाते में सेंध लगाकर एक लाख रुपये उड़ा दिए। महिला की शिकायत पर मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू करते हुए संबंधित बैंक से डाटा की डिटेल मांगी है। चार्टन लॉज निवासी सावित्री देवी ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। उनके खाते से कोई अज्ञात व्यक्ति काफी समय से रुपये निकाल रहा है। महिला ने बताया उसके पति बोलने में असमर्थ हैं जबकि वह भी एक पैर से दिव्यांग है। महिला ने अज्ञात व्यक्ति से रुपये दिलाए जाने की मांग पुलिस से की है। इस मामले की जांच कर रही एसएसआई रेनू ने बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक को पत्र लिखकर अकाउंट के संदर्भ में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें