फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

विज्ञापन
माफिया से होगी वसूली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिदुंखत्ता (नैनीताल)। गौला नदी में अवैध खनन को रोकने गई वन विभाग की टीम पर माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। टीम ने किसी तरह से खुद को बचाया और सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गए। बाद में वन विभाग के बीट इंचार्ज चंद्रशेखर भट्ट ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गुरुवार की देर रात बीट इंचार्ज चंद्रशेखर भट्ट, वन कर्मी चंदन सिंह खाती गौला नदी के बिंदुखत्ता क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान रावत नगर प्रथम में नदी किनारे खेत में एक ट्रैक्टर-ट्राली और कुछ लोग दिखाई दिए। जो खेत में गड्डा कर अवैध खनन कर रहे थे। अवैध खनन रोकने पर ट्रैक्टर के पास खड़े आशु सामंत उर्फ पाली बीट इंचार्ज चंद्रशेखर भट्ट का गला पकड़कर ट्रैक्टर के आगे ले गया और अपने साथी से उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने को कहने लगा।

अचानक हुए हमले से वन कर्मी कुछ नहीं समझ पाए। इस पर दूसरे वन कर्मी चंदन सिंह खाती ने उच्चाधिकारियों को हमले की सूचना दी और साथी वन कर्मी को बचाने की कोशिश की, जिस पर माफिया ने उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद माफिया वन कर्मियों को ट्रॉली में डालकर ले जाने लगा। इसी दौरान पुलिस का सायरन सुनकर वह दोनों वन कर्मियों को रास्ते में गिराकर भाग गए।
विज्ञापन


चंद्रशेखर भट्ट की तहरीर पर पुलिस ने आशु सामंत और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अवैध खनन समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इधर, कोतवाल रवि कुमार सैनी ने कहा कि अरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन





- पुलिस का सायरन सुन भागे खनन माफिया, जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें