फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरहॉस्टेस पत्नी को शराब पीने से रोका तो बखेड़ा

विज्ञापन
red wine
विज्ञापन
नैनीताल। दिल्ली से एयरलाइंस में काम करने वाले पति के साथ घूमने आई एयरहॉस्टेस पत्नी शराब पीने को लेकर उससे क्लब में भिड़ गई। विवाद के बाद होटल पहुंचे पति-पत्नी में जमकर मारपीट हुई। होटल संचालक की सूचना पर पहुंची मल्लीताल पुलिस दोनों को थाने ले आई। दोनों के माता-पिता को दिल्ली से बुला लिया गया। दोनों का समझौता कराकर पति का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन


मल्लीताल पुलिस के अनुसार दिल्ली में एयरलाइंस में काम करने वाला पति अपनी एयरहॉस्टेस पत्नी के साथ सरोवर नगरी घूमने आया था। दोनों यहां एक होटल में ठहरे हुए थे। बृहस्पतिवार देर शाम पति एक क्लब में शराब पीने लगा। पति को शराब पीता देख पत्नी भी शराब पीने की जिद करने लगी। इस पर पति ने पत्नी के गर्भावस्था में होने का हवाला देकर शराब पीने से मना किया। क्लब में गर्मागर्म बहस के बाद दोनों होटल चले गए। यहां भी दोनों में देर रात तक विवाद जारी रहा। विवाद बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक जा पहुंचा। मामला बिगड़ता देख होटल संचालक ने मल्लीताल पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। उधर, पत्नी ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में पति ने उसे मारापीटा है।

मल्लीताल पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात दोनों का बीडी पांडे जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। मेडिकल में पति के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने रात को ही दिल्ली में रह रहे दोनों के माता-पिता को फोन कर दिया। शुक्रवार सुबह परिजनों के पहुंचने पर दोनों में समझौता कराया गया। मल्लीताल थाना के इंस्पेक्टर विपिन चंद्र पंत ने बताया कि महिला के पति का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली से नैनीताल घूमने आया था दंपति, पति भी है एयरलाइंस में
क्लब में पति पीने लगा शराब तो पत्नी ने कहा-मैं भी पीऊंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें