फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़काऊ बयान देने पर रुद्रपुर विधायक के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
crime shimla
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। गर्जिया मंदिर मामले में भड़काऊ बयान देने पर रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए रामनगर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

समाजवादी लोक मंच के सहसंयोजक मुनीष कुमार ने कहा है कि 26 मई को रुद्रपुर के भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने रामनगर आकर दो समुदायों के बीच शत्रुता पैदा करने वाले भड़काऊ बयान दिए हैं। आरोप लगाया कि ठुकराल के बयान के बाद यहां का माहौल काफी अशांत व तनावपूर्ण हो गया है।

उन्होंने पुलिस को विधायक ठुकराल के बयान की सीडी भी सौंपी है। इस दौरान उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी, देवभूमि विकास मंच के मनमोहन अग्रवाल, ईको सेंसटिव जोन विरोधी संघर्ष समिति के महेश जोशी, ललित उप्रेती, वसीम रजा लोटस, फजल खान आदि मौजूद रहे। इस मामले में कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें