फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार की हत्या के मामले में एक युवक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। विगत माह 27 अप्रैल को बाजपुर क्षेत्र में एक तेंदुए की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसमें 4 नामजद और 2 दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर सौंपी गई थी। 4 नामजदों में से ज्वालावन क्षेत्र से एक युवक को बृहस्पतिवार को पकड़कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

तराई पश्चिमी वन प्रभाग बैलपड़ाव रेंज के रेंजर संतोष कुमार पंत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुलदार की हत्या में शामिल एक नामजद आरोपी इटव्वा बाजपुर निवासी जोगेंद्र सिंह उर्फ सोमी को ज्वालावन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। भ
ारतीय वन अधिनियम 9/51 के तहत मुकदमा दर्ज कर हल्द्वानी जेल भेज दिया गया। पंत ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी कच्ची शराब के धंधे में भी लिप्त रहता है। उन्होंने बताया कि अन्य लोगों की तलाश के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें