बाजपुर में एसडीएम के निर्देश पर रविवार को पालिका प्रशासन ने नगर के मोहल्ला मझरा प्रभु वार्ड नंबर एक गिल चौक के पास जेसीबी से नहर की सफाई कराई। सप्ताहभर पहले मोहल्लेवासियों ने नहर की सफाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर लिखित शिकायती पत्र ईओ को दिया था।