फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह घूमने निकली युवती को कुत्तों ने दौड़ाकर काटा

विज्ञापन
Punjab Police Sniffer Dog 'Dhoni'
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी में आवारा कुत्तों ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। हर जगह कुत्तों के झुंड लोगों को प्रतिदिन काट रहे हैं। बुधवार सुबह मार्निंग वाक पर निकली युवती को मालरोड पर कुत्तों के झुंड ने दौड़ा लिया। जमीन पर गिरने के बाद युवती चिल्लाई। इसके बाद लोगों ने कुत्तों को बमुश्किल भगाया लेकिन तब तक एक कुत्ता युवती को काट चुका था। इस दौरान युवती का मोबाइल भी टूट गया।
विज्ञापन


सात नंबर निवासी 23 वर्षीय रिया आर्या ने बताया कि वे रोज की तरह बुधवार सुबह 6 बजे के वक्त मार्निंग वॉक करते हुए मालरोड पर पहुंचीं। जैसे ही वे एचडीएफसी बैंक के पास पहुंचीं, आवारा कुत्तों का एक झुंड उनके पीछे दौड़ने लगा। कुत्तों से बचने के लिए जब वह तेज दौड़ने लगीं तो वह जमीन पर गिर गईं।

इस दौरान झुंड में से एक कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया। दौड़ते वक्त उनका ओपो कंपनी का मोबाइल जमीन पर गिरने से टूट गया। रिया के मुताबिक बाद में उसने एक निजी अस्पताल में जाकर उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जमीन पर गिरकर युवती का मोबाइल भी टूटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें