फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से शीशम के गिल्टे बरामद

विज्ञापन
लकड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाजपुर/हल्द्वानी/कालाढूंगी (नैनीताल)। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की एसओजी और लकड़ी तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद एक तस्कर मौके से पकड़ा गया और चार फरार हो गए। पहले तस्करों ने एसओजी की कार पर पिकप से टक्कर मार कर भागने की कोशिश की। एसओजी ने पिकप का पीछा कर गोलियां चलाईं। एक गोली से टायर पंक्चर होने पर एक तस्कर तो पकड़ में आ गया जबकि चार फरार हो गए।
विज्ञापन

तराई केंद्रीय वन प्रभाग की एसओजी प्रभारी रूपनारायण गौतम ने रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर कालाढूंगी रोड पर मड़ैया हट्टू गुरुद्वारे के पास कार को रास्ते में खड़ा कर पिकप यूपी 21 एन 3472 को रोकने की कोशिश की। पिकप चालक ने वाहन को रोकने की बजाय रफ्तार बढ़ा दी। कार के पिछले हिस्से पर टक्कर मार चालक पिकप को केलाखेड़ा की ओर ले भागा। इस बीच बरहैनी रेंज के वन कर्मियों की पेट्रोलिंग कार भी पहुंच गई और तस्करों के पीछे लग गई। 10 किमी से अधिक पीछा करने के दौरान एसओजी ने पिकप को पकड़ने के लिए 18 राउंड से ज्यादा फायरिंग भी की। एक फायर पिकप के पिछले पहिये में लगा और टायर पंक्चर हुआ तो चालक संतुलन खो बैठा। पिकप के रुकते ही उसमें सवार मो. राशिद निवासी केलाखेड़ा, मुख्तार उर्फ भुट्टो निवासी स्वार, रामपुर, गुरुदास सिंह निवासी थापा नगला, बाइक सवार तस्कर होशियार भाग निकले। एसओजी ने पीछा करते हुए पिकप चला रहे राशिद को डेढ़ किमी दूर जाकर दबोच लिया। पिकप से आठ गिल्टे शीशम के बरामद हुए। टीम ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुुकदमा दर्ज किया है। जब्त पिकप बरहैनी रेंज परिसर में रखी गई है। आरोपी चालक को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीम में हेम नेगी, डीडी मलकानी, भुवन तिवारी, जेपी यादव, आरपी आर्या, महेंद्र, शमशेर अली, मो. जान शामिल थे। तस्करों ने बरहैनी रेंज से शीशम काटी थी। इस प्रकरण में एक वनकर्मी की भूमिका संदिग्ध है। इस वन कर्मी की बीट से पेड़ कटान की यह पांचवीं घटना है। सूत्रों की मानें तो इस बीट से 50-60 पेड़ काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन


एसओजी ने की 18 राउंड फायरिंग, एक तस्कर पकड़ा गया, चार फरार
वाहन सीज, शीशम के गिल्टे किए जब्त
10 किलोमीटर से अधिक दूरी तक किया पीछा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें