नैनीताल। न्यायालय ने ग्राम ज्योलीकोट निवासी दुष्कर्म के आरोपी अरमान सिद्दीकी को जेल भेज दिया है। कई माह पहले अरमान के खिलाफ तल्लीताल थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। एसओ तल्लीताल प्रमोद पाठक ने बताया कि अरमान मुकदमा दर्ज होने के बाद हाईकोर्ट से स्टे ले आया था। स्टे की अवधि समाप्त होने के बाद वह जिला एवं सत्र न्यायालय के सामने पेश हुआ। जहां से बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया गया। अरमान नोएडा यूपी की एक निजी कंपनी में इंजीनियर बताया जा रहा है।