रामनगर (नैनीताल)। ऊर्जा निगम ने मालधनचौड़ में बिजली चोरी पकड़ी है। 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। निगम के जसपुर ग्रामीण उपखंड अधिकारी मदन मोहन ने बताया कि बिजली चोरी की सूचना मिली थी। इस आधार पर निगम ने अभियान चलाकर 12 अवैध कनेक्शन काटे। इनके केबल जब्त कर पुलिस को तहरीर सौंपी गई। इस आधार पर पुलिस ने 135 विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें खीमानंद, मोहन लाल, बची राम, विमला देवी, बहादुर राम, सुंदर कोली, गिरधारी लाल, जितेंद्र कुमार, अरुण कुमार, राकेश कुमार, शेर राम को नामजद किया गया है।