नंधौर वैली (नैनीताल)। अगला टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकरा गया। इसे चला रहा नगमा पगड़िया पीलीभीत यूपी निवासी चांद बाबू एलपी ट्रक यूपी 26 टी 0255 घायल हो गया। वह शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह हल्द्वानी से रेत पीलीभीत ले जा रहा था कि हल्द्वानी-चोरगलिया मुख्य मार्ग पर नंधौर वैली में यह हादसा हुआ। चोरगलिया पुलिस और स्थानीय नागरिकों ने जेसीबी, लोडर, गैैस कटर से ट्रक में फंसे चांद बाबू को निकालने की कोशिश की लेकिन दो घंटे की मशक्कत के बाद भी उसे नहीं निकाला जा सका। अब हल्द्वानी से क्रेन आने का इंतजार किया जा रहा है।