बाजपुर में प्रशिक्षु आईपीएस आयुष अग्रवाल के निर्देशन में बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने गांव बरहैनी में हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर फॉक्सवैगन कार (आरजे14सीपी 0171) को रोक कर तलाशी ली। कार से अंग्रेजी शराब की 10 पेटी बरामद हुईं। तस्करों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हिम्मत सिंह निवासी गांव भीलवाड़ा राजस्थान, विनोद बेलवाल निवासी मेट्रोसिटी रुद्रपुर बताया। एसएसआई सुशील कुमार ने बताया कि विनोद बेलवाल का कालाढूंगी में अंग्रेजी शराब का ठेका है। आरोपी कालाढूंगी दुकान की शराब को रुद्रपुर ले जा रहा था। टीम में बरहैनी पुलिस चौकी प्रभारी दीपक कौशिक आदि थे। इधर, गांव सेमल में पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गांव हरसान निवासी बाज सिंह को गिरफ्तार किया है।