बाजपुर के गांव कनौरा निवासी इरशाद अली और उसकी पत्नी सलमा के बीच रविवार को किसी मामले को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद हुई मारपीट में सलमा चोटिल हो गई। बताते हैं कि सलमा की सूचना पर मायके से उसके भाई आ धमके। उन्होंने आकर मारपीट की। इसमें इरशाद अली घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया। जहां से डाक्टरों से मुरादाबाद रेफर कर दिया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई थी।