सितारगंज के एक बारात घर से एक बाइक चोरी हो गई। वार्ड संख्या सात निवासी वहीदन बेगम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र अजमेरी चोरगलिया बाइपास पर रजा मैरिज हॉल में विवाह में शिरकत करने गया था। वहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। बताया कि घटना मैरिज हॉल के सामने एक व्यापारी की दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई है।