फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त रूप से छापामार कार्यवाही में पकड़े दर्जनभर से अधिक वाहन

विज्ञापन
रमचंदीपुर में हुआ अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोसी नदी में अवैध खनन पर वन विभाग ने पुलिस, राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर रविवार को जबदस्त छापामारी अभियान चलाया। अभियान में 14 वाहनों को सीज किया गया। अचानक हुई ताबड़तोड़ छापामारी से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कोसी नदी में धड़ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा है। वहीं अवैध खनन रोकने जा रहे वन अधिकारियों कर्मियों से मारपीट की घटनाएं हो रही थीं। इस पर पश्चिमी वन वृत्त के वन संरक्षक डॉ. पराग मधुकर धकाते के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस और तराई पूर्वी, तराई केंद्रीय, तराई पश्चिमी, रामनगर और हल्द्वानी वन प्रभागों के 150 से ज्यादा अधिकारी और कर्मियों ने कोसी में छापामारी अभियान चलाया। अभियान की शुरूआत तहसीलदार प्रियंका रानी ने कठियापुल, खड़ंजा गेट, बंजारी गेट, कालूसिद्ध गेट पर चेकिंग से की। अचानक हुई वाहन चेकिंग से खनन माफिया में हड़कंप मच गया। चेकिंग से बचने के लिए माफिया ने जंगलात के चोर रास्तों से भागने की कोशिश की तो वहां वन फोर्स ने दबोच लिया। इस दौरान अवैध खनन और ओवरलोड पर 14 वाहनों को सीज किया गया। जबकि दो का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। इस दौरान एसडीओ कलाम सिंह बिष्ट, डीएलएम अनीस अहमद, रेंजर संतोष पंत, शालिनी जोशी, नवीन पंवार, रूप नारायण गौतम, इंदर लाल, एसआई कविंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

वन विभाग, पुलिस और प्रशासन के 150 से ज्यादा अफसर-कर्मचारियों ने चलाया अभियान
14 वाहन सीज, दो का चालान

कोसी में अवैध खनन की जबरदस्त शिकायतें थी इसलिए यह अभियान चलाया गया। इस अभियान को आगे भी चलाया जाएगा। यदि फिर भी माफिया नहीं सुधरे तो वाहनों को राज्य संपत्ति तक घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. पराग मधुकर धकाते, वन संरक्षक, पश्चिमी वन वृत्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें