फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देकर आए रहे युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। बीते दिवस परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकले एक छात्र के साथ मारपीट मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी को हिरासत में लिया है। बुधवार को ग्राम उदयपुरी चोपड़ा निवासी सचिन पुत्र सतपाल सिंह एमपी इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर निकला था। कॉलेज गेट के पास विजय विश्वास ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया था। घायल को उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। मामले में घायल छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक विजय विश्वास निवासी शिवलालपुर पांडे के खिलाफ धारा 307, 323, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें