फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर काकड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से काकड़ की मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। बुधवार सुबह बारापत्थर रोड पर घोड़ा स्टैंड के पास एक अज्ञात वाहन ने काकड़ को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर वन दरोगा हीरा सिंह साही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वन दरोगा ने बताया कि काकड़ की उम्र लगभग तीन साल रही होगी। हादसा करने वाले वाहन का पता नहीं चल पाया है। शव का पोस्टमार्टम चिड़ियाघर में कराने के बाद जमीन में दफन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें