फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 से ज्यादा स्मैकिया व तस्कर पुलिस के रडार पर

विज्ञापन
drugs
विज्ञापन
नैनीताल। हल्द्वानी, नैनीताल में स्मैक पकड़े जाने के बाद पुलिस ने 20 से ज्यादा स्मैकिया, तस्कर चिह्नित कर लिए हैं। इनमें ज्यादातर ऐसे युवा हैं, जिन्हें हाल ही में नशे की लत पड़ी है। चिह्नित किए गए तस्करों में उत्तर प्रदेश के भी कुछ तस्कर शामिल हैं। शुक्रवार को पकड़ा गया स्मैक तस्कर पुलिस की इसी रणनीति का हिस्सा है।
विज्ञापन

स्मैक तस्करों ने अपने पांव नैनीताल में भी पसारने शुरू कर दिए हैं। पिछले दिनों हल्द्वानी, नैनीताल में तस्करी कर स्मैक लाने की शिकायतें मिलीं थीं। कई लोग स्मैक रखने के आरोप में पकड़े भी गए। सरोवरनगरी में किशोर के अपने ही पिता को चाकू मारने के बाद स्कूली छात्रों के नशे की चपेट में होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने एसओजी, थानों की पुलिस को निर्देश दिए थे कि स्मैक तस्करों को पकड़ा जाए। इसी क्रम में एसओजी, मल्लीताल पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को एक युवक को पकड़ा था। पुलिस ने 20 से ज्यादा स्मैक लेने वाले, इन्हें बेचने वाले चिह्नित कर लिए हैं। इनमें ज्यादातर ऐसे युवा हैं, जो किन्हीं कारणों से हाल ही में इस लत की गिरफ्त में आ गए हैं। पुलिस जल्द ही इन तस्करों, नशेड़ियों को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। एएसपी हरीश चंद्र सती ने बताया कि स्मैक धीमा जहर है, जो इंसान की जिंदगी बर्बाद कर देता है। पुलिस ने काफी संख्या में स्मैक बेचने वाले, लेने वाले चिह्नित कर लिए हैं। पुलिस इनकी घेराबंदी कर गिरफ्तार करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन


20 से ज्यादा स्मैकिए, तस्कर पुलिस के निशाने पर
चिह्नित किए गए हल्द्वानी, रामनगर, नैनीताल के नशेड़ी, तस्कर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें