सितारगंज में वार्ड संख्या पांच नूरी मस्जिद किच्छा निवासी फहीम अहमद पुत्र इब्राहीम बाइक (यूके06डब्ल्यू-4956) से यहां जगजीत पैलेस में चल रहे विवाह समारोह में शिरकत करने आया था। बाइक पैलेस के गेट के पास खड़ी कर वह समारोह में चले गए। कुछ देर बाद जब वह लौटे तो बाइक गायब थी। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी की तहरीर मिलने पर जिले भर के सभी कोतवाली व थानों को वायरलैस किया और चौराहों पर नाकाबंदी कर बाइक चोरी की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।