फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सीपीयू ने संभाली कमान 519 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर नगर में रविवार को सीपीयू की दो यूनिट ने कमान संभाल ली। पहले दिन नगर के शहीद भगत सिंह चौक, रेलवे क्रासिंग और मुंडिया तिराहे पर व्यापक रूप से अभियान चलाया। सीपीयू ने बिना हेलमेट के 161 दोपहिया वाहन चालकों का चालान किया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह, मीडिया कर्मी और जनप्रतिनिधि भी सीपीयू के निशाने पर आए। सीपीयू और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से 519 वाहनों का चालान कर करीब 60 हजार से अधिक अर्थदंड वसूला। इसके अलावा तीन वाहन जब्त कर दिए और एक का कोर्ट का चालान किया। सीपीयू के भय से दोपहिया वाहन चालकों ने हेलमेट खरीदे। इस दौरान सीपीयू यूनिट ने ई रिक्शा चालकों को भी कड़ी हिदायत दी। कोतवाल वीडी उनियाल ने बताया कि शहर में सप्ताह के दो दिन सीपीयू यूनिट तैनात रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें