फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ के घर से 24 लाख का माल समेट ले गए चोर

Mon, 12 Mar 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
chori - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, रामपुरा थाना क्षेत्र के चौहान नगर मोहल्ले के निवासी सराफ वीरेंद्र सोनी सात मार्च को अपने पूरे परिवार के साथ कालपी स्थित रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी समारोह में शामिल होने बाद वीरेंद्र सोनी परिवार के साथ रविवार को रात आठ बजे के आसपास घर लौटे और गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो देखा कमरों के ताले टूटे हुए थे। इसके साथ ही कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ था। घर का यह नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


सोनी ने बताया कि छत के रास्ते के दरवाजे का ताला भी टूटा हुआ था। बताया कि इससे पता चलता है कि चोर उनके घर पर छत के रास्ते से अंदर घुसे। उन्होंने बताया कि चूंकि जंगला कटा हुआ था, जिससे प्रतीत होता है कि चोर छत के रास्ते से घुसकर आरी से जंगला काटकर ही अंदर दाखिल हुए।  उन्होंने बताया कि जब वह शादी समारोह में शामिल होने गए थे तो घर के सभी छह कमरों में ताले लगाए थे, साथ ही मेन गेट में ताला लगाया था। उन्होंने बताया कि सभी कमरों में लगे तालों को चोरों ने तोड़ डाला, साथ ही कमरों में रखी दो अलमारियों के भी ताले तोड़ डाले।

उन्होंने बताया कि अलमारियों में तकरीबन 18 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए थे, जिनको चोर अपने साथ ले गए। इसके अलावा अलमारियों में रखी करीब छह लाख रुपये की नगदी भी चोर उठा ले गए। उन्होंने बताया कि चोरों की मौके पर एक जोड़ी चप्पल मिली है। बताया कि चोरों ने फ्रिज को भी नहीं बख्शा और उसमें रखा सामान भी उठा ले गए। उन्होंने बताया कि कमरों में गुटखा के पाउच मिले हैं। चोरी की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। इस बाबत थानाध्यक्ष लाखन सिंह यादव का कहना कि चोरी की तहरीर मिली है और जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें