फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज से नौकरी पाने वाले अध्यापक पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। फर्जी दस्तावेज के सहारे शिक्षा विभाग में नियुक्त शिक्षक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। डीईओ बेसिक गोपाल स्वरूप ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रामकिशोर पुत्र मनोहर सिंह राजकीय प्राथमिक विद्यालय थारी में अध्यापक के पद पर तैनात था। इस संबंध में किसी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कर बताया था कि उक्त व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी प्राप्त की है। इस मामले में शिक्षा विभाग समेत एसआईटी देहरादून ने भी जांच की तो आरोप सही पाए गए। इसलिए शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था। जांच में पाया गया कि रामकिशोर का असली नाम नरेश पुत्र स्व. झंडू सिंह निवासी ग्राम दांडी थाना छजलैट जिला मुरादाबाद यूपी है। इस मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को नरेश के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें