फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला के गले से छीनी चैन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/डोईवाला।
विज्ञापन

मिस्सरवाला डोईवाला क्षेत्र में बृहस्पतिवार दिनदहाड़े एक युवक वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट कर भाग गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार ज्ञान विहार डोईवाला निवासी संतोष (60) पत्नी राजेंद्र बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे के आसपास किसी परिचित मिलने से पैदल मिस्सरवाला की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने संतोष के गले से सोने की चेन झपट ली। इससे पहले संतोष कुछ समझ पाती युवक भाग गया। हो हल्ला मचाने पर कुछ लोग जमा हो गए ओर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक योगेन्द्र सिंह गुसाईं ने बताया कि आरोपी युवक को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें