खटीमा के अलाविर्दी छिनकी निवासी मुसाफिर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पंकज और पवन पर मारपीट, गाली गलौच के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया है। पीड़ित का आरोप है कि वह बाइक से अपने घर जा रहा था। इस दौरान दोनों आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की जिसमें उसके दो दांत टूट गए। इधर अलाविर्दी निवासी पुष्पा देवी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर जगदीश पर घर में घुसकर कर मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल कुंवर सिंह रावत ने बताया कि मामलों की जांच हो रही है।