फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया अवैध शराब के खिलाफ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता में पुलिस ने करीब आधा दर्जन भट्ठियों को नष्ट करने के साथ दो कारोबारियों को 40 लीटर शराब के साथ धर दबोचा।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। थानाध्यक्ष अशोक कुमार के निर्देशन में एसआई प्रवीण कुमार, हेमचंद्र ने बिडौरा मझौला स्थित खकरा नाले व देवा नदी के किनारे बचे विचवा गांव में अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने आधा दर्जन भट्ठियों के साथ हजारों लीटर लाहन नष्ट किया। इसमें विचवा निवासी अवतार सिंह और बिडौरा निवासी गुरमीत सिंह के पास से 40 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें