फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसॉर्ट में सीसीटीवी खराब होने पर पुलिस ने 10 हजार का किया कोर्ट चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट टाइगर रिजर्व से सटे एक रिसोर्ट का सीसीटीवी खराब होने पर पुलिस ने दस हजार रुपये का चालान किया है। पुलिस को बुधवार रात सूचना मिली कि ग्राम लदुवाचौड़ स्थित रिजेंटा रिसोर्ट में डांस पार्टी चल रही है, जिस पर सीओ लोकजीत सिंह के नेतृत्व में एसआई कश्मीर सिंह, सिमरन कौर, एलआईयू प्रभारी संजय सिंह रात 11:30 बजे रिसोर्ट में पहुंचे। उन्हें वहां कोई आपत्तिजनक गतिविधि नहीं मिली। रिसोर्ट प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि वहां कॉन्फ्रेंस हुई थी लेकिन रिसोर्ट प्रबंधन पुलिस को कान्फ्रेंस की सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखा सका। कांफ्रेंस हॉल के सीसीटीवी भी खराब मिले, जिस पर पुलिस ने रिसोर्ट का दस हजार रुपये का कोर्ट चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें