फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी कर पति के साथा रहती मिली लापता विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। दो माह से लापता विवाहिता को पुलिस ने उसके दूसरे पति के यहां बरामद कर न्यायालय में पेश किया गया। बयान के बाद विवाहिता को दूसरे पति के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन


नानकमता हरीश मेहरा ने 15 दिसंबर को पत्नी बबीता के लापता होने की तहरीर पुलिस को सौंपी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बबीता की गुमशुदगी दर्ज कर दी। पुलिस पर पत्नी को नहीं खोजने का आरोप लगाते हुए वह 13 फरवरी को बेटी के साथ आत्महत्या के इरादे से कोतवाली के नजदीक बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया।

काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस में लगाकर बुधवार को बबीता को बरामद कर लिया। बबीता ने चारूबेटा निवासी अनुज गुप्ता से दूसरा विवाह कर लिया है। अनुज का कहना था कि बबीता आत्महत्या करने की बात कह रही थी।
विज्ञापन


उसकी मानसिक स्थिति सहीं नहीं पाकर वह उसे घर ले आया और 15 दिन पहले अग्रसेन धर्मशाला में दोनों ने विवाह कर लिया। पुलिस ने बबीता को न्यायालय में पेश किया जहां 164 के तहत बबीता के बयान दर्ज कराए गए। यहां से पुलिस ने बबीता को उसके दूसरे पति अनुज को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें