फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मारपीट पर किया मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
मारपीट, झगड़ा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। तीन दिन पूर्व विवाह समारोह से लौट रहे ग्रामीण पर पांच लोगों ने जानलेवा हमला किया था। पीड़ित ने तभी पुलिस को तहरीर दे दी थी। जांच के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम विजयपुर धमोला निवासी कोटाबाग ब्लॉक की ज्येष्ठ उपप्रमुख सतविंदर कांबोज के पति अमीरचंद 15 फरवरी की रात अपने मित्र के विवाह समारोह में आए थे। रात 11 बजे घर लौटते समय ट्रांसपोर्टनगर के पास कार सवार पांच लोगों ने उनका पीछा किया। दाबका नदी के पास युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। कार न रोकने पर आरोपियों ने हॉकी, लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने अमीर चंद्र की तहरीर के आधार पर गैबुआ बैलपड़ाव निवासी गुरुवचन, हरभजन सिंह समेत उनके तीन अज्ञात साथियाें के खिलाफ रविवार को आईपीसी की धारा 223, 341, 427, 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के साक्ष्य जुटा रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें