युवती से छेड़छाड़ और मारपीट
मेरठ। लिसाड़ी गेट के समर गार्डन में शनिवार रात शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। बरात श्यामनगर से आई थी। समर गार्डन निवासी युवती अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ शादी समारोह में गई थी। युवती का आरोप है कि पड़ोस के दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती ने अपनी मां को जानकारी दी तो परिजनों ने अनदेखी कर दी। रात में जब युवती अपने मां के साथ घर के लिए चली तो फिर से आरोपी युवकों ने युवती और उसकी मां के साथ छेड़छाड़ करते हुए खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने पीड़ितों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिले। युवती की मां ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ लिसाड़ीगेट का कहना है कि दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।