फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से नौकरी देने के नाम पर 1 लाख से अधिक की ठगी

विज्ञापन
भारतीय करंसी
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। एक युवक को विदेश में नौकरी देने के नाम पर दो ठगों ने फोन पर गुमराह कर 1.30 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला भवानीगंज निवासी सलीम जावेद ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसने 12 दिसंबर 17 को एक वेबसाइट पर विदेश में नौकरी के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन


इसके बाद उसके पास मोबाइल पर फोन आया। उस व्यक्ति ने अपना नाम अजय चक्रवर्ती, खुशाल सिंह बताया। इन दोनों ने उसे विदेश में नौकरी, वीजा आवेदन के लिए अपने बैंक खाते में रुपये जमा करवाने को कहा। इस पर सलीम ने उनके खाते में 1.30 लाख रुपये जमा करा दिए लेकिन विदेश भेजने से संबंधित जब कोई प्रपत्र उसके पास नहीं पहुंचा तो 10 फरवरी को उसकी खुशाल सिंह से बात हुई तो उसने दो टूक जवाब दिया कि विदेश जाना और पैसा लेना भूल जाओ। मामले में पीड़ित ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं एसएसआई राहुल राठी ने बताया कि युवक ने इंटरनेट के माध्यम से एक वेबसाइट पर नौकरी के लिए आवेदन किया था। वीजा बनाने के लिए भी आवेदन कर लिया था। पीड़ित ने बताया कि उसने सिंगापुर में नौकरी के लिए आवेदन किया था लेकिन उसे अब वहां से कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें