बाजपुर। शुक्रवार देर रात एसएसआई सुशील कुमार ने पुलिस टीम के साथ कोसी नदी खनन क्षेत्र में औचक छापेमारी की। इस दौरान एक जेसीबी, छह डंपर, 11 ट्रैक्टर ट्राली, चार ट्रक अवैध खनन और ओवरलोड में पकड़ कर सीज कर दिए।
पकड़े गए वाहनों के खिलाफ वन विभाग के एसडीओ को अवैध खनन की रिपोर्ट भी भेजी गई है। टीम में दोराहा चौकी इंचार्ज पकंज जोशी, सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीप अधिकारी मौजूद थे। बता दें कि प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद कोसी नदी क्षेत्र से अवैध खनन रुक नहीं पा रहा है। माफिया का सूचना तंत्र इतना मजबूत है कि पुलिस ओर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी कोसी नदी की ओर जाते ही वाहनों को मौके से हटा दिया जाता है।