फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच 74 घोटाले में सहायक चकबंदी अधिकारी को जेल भेजा

विज्ञापन
थाने में बच्चे से थर्ड डिग्री
विज्ञापन
नैनीताल। एसआईटी की ओर से गिरफ्तार कर लाए गए एनएच 74 भूमि मुआवजा घोटाले के आरोपी सहायक चकबंदी अधिकारी गणेश प्रसाद निरंजन को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण कुमकुम रानी की कोर्ट ने जेल भेज दिया। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि कोर्ट में आरोपी की ओर से दलील दी गई कि वह निर्दोष है और उसे झूठा फंसाया गया है। आरोपी पक्ष का तर्क सुनने के बाद जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि आरोपी सहायक चकबंदी अधिकारी के पद पर कार्यरत था। आरोपी ने पद पर रहते हुए चकबंदी के दस्तावेजों में हेराफेरी की। जिसके पुख्ता सबूत एसआईटी के पास हैं। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद 16 फरवरी तक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें