फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से चोरी कर काशीपुर के युवक की पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस पहुंची रामनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कुछ दिन पूर्व मुंबई के एक सैलून में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में मुंबई पुलिस को काशीपुर निवासी आरोपी की तलाश है। उसकी धरपकड़ के लिए मुंबई पुलिस ने रामनगर में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन आरोपी नहीं मिल सका। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि कुछ दिन पहले मुंबई के सैलून से करीब डेढ़ लाख की नगदी समेत 10 हजार रुपये के जेवरात चोरी हो गए थे। उस दुकानदार ने मुंबई में मुकदमा दर्ज करवाया था। जांच में काशीपुर के ग्राम बाबरखेड़ा निवासी एक युवक का नाम प्रकाश में आया था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी का पिता रामनगर क्षेत्र में मजदूरी कर रहा है। इसलिए मुंबई पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अब आरोपी की लोकेशन दिल्ली बताई गई है। इसलिए मुंबई पुलिस दिल्ली चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें