फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी से भरा ट्रक पलटा दो घायल-कोर्डिनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी (नैनीताल)। जंगल से कटान कर लकड़ी ला रहे ट्रक के पलट जाने से दो मजदूर घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने राहगीरों की मदद से ट्रक से निकालकर 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी भिजवाया। जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


कोटाबाग के जंगल में वन निगम द्वारा लकड़ी काटने का कार्य किया जा रहा है। सोमवार शाम को उक्त लकड़ी को निगम के डिपो में ला रहा शक्तिमान ट्रक कोटाबाग रास्ते में ही बोरपुल वन चौकी से पहले मोड़ पर सड़क के बीचों बीच पलट गया। ट्रक में सवार नानकमत्ता निवासी दो मजदूर पवन सिंह और श्रवण लकड़ियोें के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

ट्रक के सड़क पर पलट जाने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कालाढूंगी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों व क्रेन की मदद से लकड़ियों के बीच फंसे चालक व मजदूर को निकालकर 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें