फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नरभक्षी बाघ से नही असमाजिक तत्वों की अफवाह से गांव में फैल रही है दहशत।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। गौला के जंगल में बाघ की दहशत के बीच कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर अफवाह भी फैला रहे हैं। उधर, वन विभाग द्वारा तीन दिन पहले लगाए गए दो पिंजड़ों में बाघ नहीं फंसने पर रविवार को दो और पिंजड़े लगा दिए गए हैं। ग्रामीणों ने अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


शनिवार रात क्षेत्र के कुछ असामाजिक तत्वों ने सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल कर बिंदुखत्ता में बाघ द्वारा एक बच्चे को निवाला बनाने की अफवाह फैला दी। इससे गांव व आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस और वन कर्मियों को दी गई। बाद वन विभाग की कई टीमें बिंदुखत्ता क्षेत्र में गश्त करने लगीं। इस दौरान कई लोगों ने बाघ होने की झूठी खबर भी दी। इस पर वन विभाग की टीम रात भर दौड़ती रही। बाघ के बिंदुखत्ता में आने की खबर से दहशत में क्षेत्रवासी अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकले। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने क्षेत्रवासियों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

डॉली रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि महिला और दूसरे लोगों पर हमला करने वाले जानवर गुलदार है या बाघ अभी तय नहीं हो सका है। जंगल में ट्रैपिंग कैमरों की संख्या बढ़ाई गई लेकिन फिर भी बाघ कैमरे में कैद नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें