फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी (नैनीताल)। ग्राम चकलुआ निवासी राज्य आंदोलनकारी नंदन कुमटिया ने हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत एसपी सिटी से की है। कुमटिया ने बताया कि उन्होंने दिसंबर 2017 में नईबस्ती हल्द्वानी निवासी व्यक्ति से पुरानी इंडिका कार खरीदी। कार का सौदा करते समय विक्रेता ने कार डीजल इंजन की बताई लेकिन जब उन्होंने कार को अपने नाम पर ट्रांसफर कराई तो पता चला कि अभिलेखों में कार पेट्रोल इंजन की दर्ज थी। कुमटिया 90 प्रतिशत दिव्यांग हैं, इसलिए वह भागदौड़ करने में असमर्थ हैं। कुमटिया ने पुलिस से हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें