फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापाता महिला कुरुक्षेत्र से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
धारी (नैनीताल)। धानाचूली गांव की लापता विवाहिता को मुक्तेश्वर पुलिस ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से बरामद किया है। मुक्तेश्वर के थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया धानाचूली के गांव में रहने वाली विवाहिता मायके जाने की बात कहकर 15 जनवरी को घर से निकली थी। तब से वह लापता थी। उसकी गुमशुदगी दर्ज होने पर पुलिस ने महिला का फोन सर्विलांस पर लगाया। इसकी लोकेशन के आधार पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र से प्रेमी के साथ बरामद किया। दोनों को शनिवार को एसडीएम रेखा कोहली के समक्ष पेश किया गया। एसडीएम कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद विवाहिता को नारी निकेतन भेज दिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रेमी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें