फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम विरुद्व हो रहे गेट परिवर्तन से भड़के जनप्रतिनिधि जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापनइमलीघाट उप खनिज निकासी गेट के वाहनों को परिर्वतन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। गौला से उपखनिज निकासी के इमलीघाट गेट में पंजीकृत ट्रैक्टरों को दूसरे गेटों पर ट्रांसफर किया जा रहा है। इसके तहत ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन लेकर डंपर से निकासी की जा रही है। ऐसे में 55 क्विंटल ढुलान की अनुमति लेकर 90 क्विंटल उपखनिज की निकासी हो सकेगी। इससे जनप्रतिनिधियों, वाहन स्वामियों में गुस्सा है। इन ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर इस गोरखधंधे को रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले के कई वाहन स्वामियों के वाहनों को लालकुआं, हल्दूचौड़, देवरामपुर समेत अन्य गेटों में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया चल रही है, जबकि पंजीकरण की प्रक्रिया के दौरान ट्रैक्टर स्वामियों से अन्य गेटों में अपने वाहनों को ट्रांसफर न कराने संबंधी शपथ पत्र लिया गया था। इसके बावजूद अधिकारी ट्रैक्टरों का गेट बदल दे रहे हैं। इसकी भनक लगते ही अन्य वाहन स्वामियों में आक्रोश है। जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजा है। इसमें बताया गया कि वर्ष 2013 में भी 14 वाहनों के गेट बदले गए थे। इसको नजीर बनाकर इस बार भी नियमों, शर्तों को ताख पर रखकर 32 ट्रैक्टरों का गेट परिवर्तन किया जा रहा है। इमलीघाट गेट में ट्रैक्टर से 55 क्विंटल वजन का ढुलान किया जाता है जबकि गेट बदलते ही वाहन स्वामी ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन को डंपर में लगाकर 90 क्विंटल उपखनिज की निकासी कर रहा हैं। ज्ञापन में ग्राम प्रधान गीता देवी, सरस्वती देवी समेत कई लोगों के हस्ताक्षर हैं। वहीं डीएलएम एनके वार्ष्णेय का कहना है कि गेट परिवर्तन के लिए कुछ आवेदन मिले हैं। खनन समिति की बैठक में ही इन पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


55 क्विंटल ढुलान की अनुमति लेकर कर रहे 90 क्विंटल उपखनिज की निकासी
वाहन स्वामियों ने इमलीघाट के वाहनों के गेट बदलने का विरोध किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें