फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रोगी टंकी पर चढ़ा पुलिस रही परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शीशमहल स्थित पानी की टंकी पर चढ़े एक युवक ने रविवार सुबह सभी की सांसें अटका दीं। वह कूदने की धमकी देने लगा। लोगों ने पुलिस को बुलाया तो उसे मनाने की कोशिश की गई। कई घंटे बाद पुलिस उसे उतार लाई। पूछताछ में पता चला कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और 20 दिन पहले भी बिजली के खंभे में चढ़ चुका है। तब स्थानीय लोगों ने उसकी जान बचाई थी। काठगोदाम थानाध्यक्ष संजय जोशी ने बताया कि दमुवाढूंगा का रहने वाला युवक रविवार की सुबह अचानक शीशमहल स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। क्षेत्रीय लोगों ने उसे नीचे उतरने की सलाह दी लेकिन वह कुछ सुनने तो तैयार नहीं था। वह चिल्लाकर कूदने की धमकी देने लगा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के दो जवान टंकी पर चढ़े और उसे मनाकर नीचे ले आए। युवक अपनी ही धुन में बातें कर रहा था। बाद में उसे घर वालों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें