फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणो ने रंगेहाथ पकड़े ट्रैक्टर ट्राली चोर, पुलिस को किया सुपुर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ग्रामीणों ने घर के बाहर खड़ी ट्रॉली चोरी के दो आरोपी पुलिस को सौंप दिए। एसएसआई राहुल राठी ने बताया कि ग्राम चिल्किया निवासी मो. दीन के ट्रैक्टर ट्रॉली उनके घर के बाहर खड़ी थी। रविवार सुबह दो युवक ट्रैक्टर लेेकर आए और मो. दीन की ट्रॉली को ट्रैक्टर पर जोड़कर चुराने का प्रयास करने लगे। इसे देख मो. दीन ने शोर मचा दिया। परिजनों समेत अन्य ग्रामीणों की मदद से दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया गया। पकड़े गए युवकों को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मो. राशिद निवासी हमीरपुर टांडा बादली जिला रामपुर, मो. इरफान निवासी कठियापुल टांडा बादली जिला रामपुर बताए। पुलिस ने मो. दीन की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें