रामनगर (नैैनीताल)। अनियंत्रित पिकअप खाई में गिरने से हेल्पर घायल हो गया। पिकअप यूपी 21 बीएन 3483 रविवार सुबह रामनगर से बकरियां लेकर चौखुटिया जा रही थी। इसे ईदगाह रोड थाना कटघर मुरादाबाद निवासी मो. वाहिद चला रहा था। इसमें मोहल्ला असालतपुरा थाना गलशहीद मुरादाबाद निवासी हेल्पर राहत भी सवार था। जैसे ही यह वाहन जिला अल्मोड़ा में ग्राम मोहान के पास पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग तोड़कर खाई में गिर गया, जिससे हेल्पर राहत घायल हो गया और पिकअप में रखी एक बकरी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही गर्जिया चौकी प्रभारी हरीश पुरी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल राहत को ग्रामीणों की मदद से संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया।