फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता महिला मिली अपने प्रेमी के साथ

विज्ञापन
प्रेम
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। दो दिन पूर्व घर से लापता महिला रविवार को प्रेमी संग खुद कोतवाली पहुंच गई। ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल निवासी महिला 12 जनवरी की शाम लापता हो गई थी। उसके पति ने पुलिस को गुमशुदगी तहरीर दी थी। तभी से पुलिस उसे तलाश रही थी। रविवार को यह महिला गांव में ही रहने वाले प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंची। उसने प्रेमी के साथ ही रहने की बात कही। सूचना पर महिला का पति, उसके परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। परिजनों ने महिला को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिला अडिग रही। पति विनोद कुमार ने भी उसे ठुकराने की बात कही। इसलिए पुलिस ने एसडीएम कोर्ट में महिला के बयान दर्ज कराए। जहां बयान के बाद एसडीएम परितोष वर्मा ने महिला को स्वतंत्र रहने के आदेश दिए। एसएसआई राहुल राठी ने बताया कि प्रेमी उसी के पति का मित्र था। डेढ़ साल पहले ही महिला का विवाह हुआ था। बयान के बाद महिला अपने प्रेेमी के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें