सितारगंज। सरकड़ा गांव की एक बंद फैक्ट्री से सरिया चोरी हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। गांव में पिछले कई सालों से फैक्ट्री बंद पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री में नगर के एक बैंक का गार्ड तैनात है।
आरोप लगाया कि गार्ड तैनात होने के बाद भी फैक्ट्री से करीब डेढ़ क्विंटल सरिया चोरी हो गई। बताया कि चाौकी पुलिस ने फैक्ट्री का मुआयना कर चोरी की जानकारी ली। इधर, चाौकी इंचार्ज सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर, चोरी हुई है तो कार्रवाई की जाएगी।