फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत की रिपोर्ट न आने से परिजनों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। धानाचूली निवासी गंगा सिंह बिष्ट ने बेटी विमला बिष्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की विसरा रिपोर्ट न आने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने दो अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की मांग की है। बिष्ट ने बताया कि उनकी बेटी विमला बिष्ट (22) की शादी ग्राम सुनकिया निवासी गौरव सिंह बिष्ट के साथ हुई थी। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान 27 दिसंबर 18 को विमला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बेटी के ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मुक्तेश्वर पुलिस ने ग्राम सुनकिया निवासी मृतक विमला के पति गौरव सिंह, गौरव की नानी सरस्वती देवी और सरस्वती देवी के भाई कृपाल सिंह के खिलाफ 304बी के तहत दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस पति गौरव को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन आरोपी की नानी सरस्वती देवी और कृपाल सिंह पर कार्रवाई नहीं हुई। इसकी शिकायत वह एसएसपी से करेंगे। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के लिए विसरा रुद्रपुर लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने, सबूत जुटाने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विसरा रिपोर्ट न आने से परिजनों में रोष
सुनकिया में 27 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों हुई थी विवाहिता की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें