फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्रा का लोकेशन दिल्ली में

विज्ञापन
Jail Love Story
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले के रामगढ़ ब्लॉक की लापता छात्रा का पुलिस दूसरे दिन भी पता लगाने में विफल रही। छात्रा के मोबाइल की लोकेशन दिल्ली में मिली है। रामगढ़ ब्लॉक नथुवाखान क्षेत्र की रहने निवासी एमबीपीजी कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है। छात्रा बृहस्पतिवार को अपने चचेरे भाई के साथ शहर में आई थी लेकिन तिकोनिया से लापता हो गई। बहन के गायब होने पर चचेरे भाई ने काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद युवती के भाई ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस युवती की तलाश करने के लिए अन्य थानों को सूचना प्रसारित कर दी है। एसएसआई विजय सिंह मेहता का कहना है कि पुलिस को कई जानकारियां भी मिली हैं। पुलिस छात्रा को बरामद करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें