फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्डड्रिंक का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गर्मी से पहले शीतल पेय कारोबारियों का पारा चढ़ गया है। आरोप है कि एक नामी गिरामी कंपनी के कोल्ड ड्रिंक के पूर्व वितरक ने कंपनी के विक्रय प्रबंधक को बंधक बनाकर मारपीट की। किसी तरह चंगुल से छूटकर आया और कोतवाली में शिकायत की। कोतवाली में नए-पुराने वितरक भी भिड़ गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक तिकोनिया स्थित एक व्यापारी नामी गिरामी शीतल पेय कंपनी का वितरक था। अब वह कंपनी का वितरक दूसरा व्यापारी बन गया है। आरोप है कि कंपनी का विक्रय प्रबंधक नए वितरक के दफ्तर में बैठा था। इस बीच पुराना वितरक चार-पांच साथियों के साथ पहुंचा। गालीगलौज मारपीट करने लगा। यह भी आरोप है कि हमलावरों ने मैनेजर को बंधक बनाया। तिकोनिया में अपने गैराज ले जाकर भी मारपीट की गई। घटना के बाद मैनेजर किसी तरह खुद को छुड़ा कोतवाली पहुंचा। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से पूर्व वितरक के खिलाफ शिकायत की है। वहीं कोतवाली में पूर्व और नए वितरक भी भिड़ गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंप दी है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। कोतवाली एसएसआई मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें