घर के बाहर से युवती का अपहरण
गंगानगर। गंगानगर क्षेत्र निवासी युवती का एक समुदाय के युवक ने अपहरण कर लिया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती के पिता ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी आबूलेन स्थित एक ब्यूटी पार्लर पर कोर्स करने जाती थी। काफी समय से सदर बाजार निवासी आबिद उसका पीछा कर रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर उसकी बेटी घर के पास खड़ी थी। तभी युवक बाइक से वहां आया और बेटी का अपहरण कर ले गया। पुलिस ने आरोपी युवक के घर दबिश दी और उसके भाई को हिरासत में ले लिया। वहीं एक समुदाय के युवक द्वारा युवती को अगवा करने पर भाजपाई आक्रोशित हो गए। इस मामले में कार्यकर्ताओं ने फोन पर सीओ सदर देहात से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।