रुद्रपुर। कोहरे की धुंध के चलते एक बाइक सवार सामने से आ रही कार से टकराकर घायल हो गया। कार चालक ने घायल बाइक सवार को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बिलासपुर (यूपी) निवासी राजेंद्र तोमर मंगलवार को किसी काम से रुद्रपुर आया था। गाबा चौक पर पहुंचने के दौरान कोहरे की धुंध के कारण उसे सामने आती इनोवा कार नहीं दिखी और उसकी बाइक तेजी के साथ कार से टकरा गई। इसमें वह घायल हो गया। कार चालक ने राजेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं दूसरी घटना में सोमवार रात खेड़ा निवासी एक बाइक सवार किच्छा रोड पर झील के पास बने डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां भी हादसे का कारण कोहरा ही बताया जा रहा है।