फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से अपने घर सराईखेत आ रहा युवक मोहान पर बेहोशी हालत में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। दिल्ली में कार्यरत अल्मोड़ा जिले का बस यात्री जहरखुरानी गिरोह का शिकार बन गया। रामनगर से सराईखेत जाते समय उसने खुद को मोहान के जंगल में पाया। होश आने पर पुलिस के पास पहुंचे पीड़ित को पुलिस ने किराया देकर घर भेजा। सराईखेत (अल्मोड़ा) निवासी सुनील सती (37) दिल्ली के सेक्टर एक, द्वारिका क्षेत्र में कार्य करता है। आजकल सुनील के घर सराईखेत में पूजा हो रही है। इसमें शामिल होने के लिए सुनील अपने मित्र सुनील शर्मा के साथ सराईखेत जाने के लिए बुधवार रात दिल्ली से रामनगर पहुंचा। रामनगर से दोनों मित्र सराईखेत जाने वाली बस में बैठ गए। रात करीब डेढ़ बजे बस सराईखेत के लिए चली। इस बीच वह बेहोश हो गया। कुछ होश आने पर बृहस्पतिवार सुबह उसने खुद को मोहान के पास जंगल में बेहोशी की हालत में पाया। उसने स्थानीय पुलिस चौकी पर आपबीती बताई तो उन्होंने उसे रामनगर कोतवाली भेज दिया। सुनील ने रामनगर कोतवाली में एसएसआई राहुल राठी को बताया कि जहरखुरान उसका बैग, मोबाइल फोन, 13 हजार रुपये ले गए। उसके साथी सुनील शर्मा का भी मोबाइल फोन बंद बता रहा है। एसएसआई राठी ने उसे किराया देकर घर भेजा और उसके लापता साथी की तलाश की लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें