बाजपुर। बन्नाखेड़ा रोड पर गांव विक्रमपुर स्थित मजार के पास मिले शव की शिनाख्त गांव बन्नाखेड़ा निवासी आनंद स्वरूप के रुप में की गई। छह दिसंबर को युवक बिना बताए घर से निकाला था। परिजनों के अनुसार युवक मानसिक रूप से पीड़ित था।
बृहस्पतिवार को गांव बन्नाखेड़ा में मजार के पास गेहूं के खेत में युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए मोर्चरी में रख दिया था। शुक्रवार को सुबह गांव बन्नाखेड़ा निवासी चंद्रपाल ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र आनंद स्वरूप (19) के रुप में की। परिजनों ने बताया कि वह बुधवार देर शाम बन बताए घर से निकला था। पिछले सप्ताह भी आनंद स्वरूप बिना बताए घर से अपने मामा सुंदर सिंह निवासी यूपी के विलासपुर रामपुर के घर पहुंच गया था। उसे परिजन लेकर आए थे। पोस्टमार्टम के बाद शव शुक्रवार शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर, एसएसआई सुशील कुमार ने बताया कि मजार के पास गेहूं के खेत में हाइटेंशन टॉवर पर करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।